
चतरा। सीसीएल के आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के आम्रपाली परियोजना में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव ललन प्रसाद सिंह ने परियोजना के कामगारों के बीच आकर होने वाली कठिनाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आम्रपाली परियोजना के परियोजना पदाधिकारी एवं आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक से मुलाकात कर क्षेत्र के मजदूरों की समस्याएं रखीं।
प्रबंधन के समक्ष क्वार्टर, प्रमोशन एवं मजदूरों को मिलने वाले सुविधाएं सहित सभी को संडे देने की मांग रखी। मजदूरों की समस्याओं को पूरा करने का आश्वासन आम्रपाली चंद्रगुप्त के प्रबंधन ने दिया।
ललन प्रसाद सिंह के साथ आम्रपाली चंद्रगुप्त के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर एवं आम्रपाली परियोजना के सचिव अजय कुमार, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव अयोध्या मिस्त्री, परियोजना संगठन सचिव सुबोध कुमार साहू, उपाध्यक्ष हरदेव प्रसाद साहू, तीर्थनाथ महतो, अजय कुमार महतो, धीरेंद्र कुमार सिंह, अमर कुमार, हसन अंसारी, मुकेश प्रजापति, मीना देवी, लाल मुनी देवी, उमा, अनीता देवी, मुनिया देवी आदि महिला एवं पुरुष कामगार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK