विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा विधायक सह झारखंड विधानसभा के सामान्य प्रायोजन समिति के सभापति सत्येंद्रनाथ तिवारी गुरुवार को रंका प्रखंड के गोदरमाना में पटाखा दुकान में घटी घटना में मृतक के परिजनों से मिले। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सरकार से एक सप्ताह के अंदर मृतक के परिजनों को मुआवजा की राशि मुहैया कराने की बात की।
विधायक ने कहा कि घटित घटना को विधानसभा में भी उठाया है। सरकार से अविलंब मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि घटना में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हृदय विदारक है। घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। वे इस दौरान रंका थाना क्षेत्र के बुढ़ा परास गांव निवासी निवासी सुशीला केरकेट्टा के पिता के घर भी पहुंचे। परिवार वालों को सांत्वना दिया। मृतक सुशीला केरकेट्टा के पिता को भी आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक गोदरमाना पहुंचे। मृतक दोनों बच्चों के पिता बंटी केसरी को भी ढांढस बंधाया। बंटी केसरी को आर्थिक सहायता प्रदान किया।
वे दुकानदार कुश कुमार के परिजनों से मुलाकात करने भी पहुंचे। परिजनों ने विधायक को बताया कि बैंक से लोन लिया है। हमारे घर में कोई कमाने वाला नहीं है। किसी तरह हमारा लोन को माफ करा दीजिए। इस पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आश्वासन दिया कि जब कमाने वाला कोई नहीं है तो पूरी कोशिश करेंगे कि बैंक लोन माफ हो। उन्होंने कुश कुमार की पत्नी को भी आर्थिक सहायता प्रदान की।
मौके पर ग्रामीणों ने गोदरमाना की समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराते हुए तत्काल को बंद पड़े चापानलों की मरम्मत कराने की मांग की। कंधार नदी में हो रहे प्रतिवर्ष कटाव का भी मुद्दा उठाया। गोदरमाना उच्च विद्यालय के ग्राउंड को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की। विधायक ने इन समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व सांसद घुरन राम, मुरारी यादव, विवेकानंद तिवारी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK