- तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2025 का शुभारंभ
संजय यादव
देवघर। जिले में तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2025 का शुभारंभ 6 मार्च को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग व पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया। इस दौरान दुमका सांसद नलीन सोरेन, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, संताल परगना कमिश्नर लालचंद डाडेल, देवघर उपयुक्त विशाल सागर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव राज्य की समृद्ध, संस्कृति और धार्मिक विविधता को दर्शाता है। हमारा प्रयास है कि महोत्सव को आने वाले सालों में और भी भव्य तरीके से मनाया जाए। पर्यटन मंत्रालय इसे राज्य का भव्य उत्सव बनाने के लिए काम करेगा। महाशिवरात्री व शिव बारात के सफल आयोजन बाद राज्य सरकार द्वारा राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणीय बनाया जाय। इस दिशा में लगातार कार्य भी किया जा रहा है।
मत्री ने कहा कि आज से तीन दिनों तक चलने वाले राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव को देवघर की जनता के भावाना अनुरूप एक बार फिर से राज्य सरकार द्वारा पुनः शुरू किया गया है। इसके अलावे आने वाले दिनों में राजकीय श्रावणी मेला का और भव्य आयोजन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। मंत्री ने मीडिया गैलरी का उद्घाटन भी किया।
महोत्सव में उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि भारत में लोक कला और संस्कृति की एक समृद्ध परंपरा रही है। राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के माध्यम से उन पारंपरिक लोक नृत्य विधाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों के अलावा लोक कलाओं को बढ़ावा देना और लोक कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला को और अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। लोगों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि देवघर में पर्यटन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है, ताकि देवघर को मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। सभी के सहयोग से आयोजित राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव एक नई ऊंचाईयों को छुएगा।
महोत्सव की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गयी, जिसके पश्चात सुमित दास द्वारा महादेव के रूप डमरू वादक से जुड़ी प्रस्तुति से लोगों का मनमोहा। महालक्ष्मी देवी ग्रुप द्वारा कत्थक नृत्य, मानसी तिवारी द्वारा भजन, पल्लवी रॉय द्वारा भरत नाट्य की प्रस्तुति, भोजपुरी लोकनृत्य चंदन तिवारी, छउ नृत्य कला केन्द्र सरायकेला एवं बॉलीवुड रॉकस्टार रितुराज तिवारी द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गयी।
राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन 8 मार्च तक किया जाएगा। इसमें स्थानीय, राज्यस्तरीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK