विधायक से मिलकर शिक्षकों ने एमएसीपी की लगाई गुहार

झारखंड
Spread the love

पलामू। हुसैनाबाद के अजाप्टियन शिक्षकों ने विधायक संजय कुमार सिंह यादव से पुरंदर बिगहा स्थित आवास पर 2 मार्च को मुलाकात की। शिक्षकों ने चल रहे बजट सत्र में वृत्ति उन्नयन ‘एमएसीपी’ के लिए पुनः गुहार लगाई। इस संबंध में 19 फरवरी को ज्ञापन सौंपा गया था।

प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी व सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि एकीकृत बिहार में 1994 में सभी नियुक्त हुए हैं। दीर्घसूत्रता विभागीय नियमों के आलोक ससमय प्रोन्नति नहीं मिल पा रही है। मिलती भी है तो मात्र दस प्रतिशत शिक्षक ही लाभान्वित होते हैं। अधिकांश शिक्षक वंचित रह जाते हैं। अभी तक बिहार की नियमावली ही झारखंड मे लागू है।

संघ के पदधारियों ने कहा कि लगभग दो तीन वर्षों पूर्व बिहार में सभी कोटि के शिक्षकों को एमएसीपी मिल गया है। झारखंड में भी सभी विभागों व कल्याण विभाग पोषित विद्यालयों में शिक्षकों को एमएसीपी मिल रहा है।

अजप्टा के प्रदेश इकाई के आवाह्न पर कई चरणों का आंदोलन भी किया गया है। अगस्त ’24 में आमरण अनशन तक किया गया था। इस प्रखंड के पांच शिक्षक राजभवन के समक्ष अनशन पर बैठे थे। आंदोलन के दरम्यान आपका भी सहयोग मिला है। एमएसीपी पर 16 अगस्त को अंतर्विभागीय बैठक भी हुई। बजट आकलन भी हो गया है, लेकिन मंत्रिमंडल में नहीं आ सका है।

शिक्षक नेताओं ने कहा कि इंडी गठबंधन के मजबूत फोल्डर ‘राजद’ है। आप प्रदेश अध्यक्ष भी है। अतः आपसे शिक्षकों की काफी उम्मीदें हैं। विधायक ने कहा कि बजट सत्र में प्रश्न रखा गया है। निरसा विधायक अरुप चटर्जी का भी सहयोग मिला है। अन्य विधायकों के सहयोग से ध्यानाकर्षण द्वारा अति महत्वपूर्ण प्रश्न को पूरजोर तरीके से उठायेंगे।

मुलाकात करने वालो में प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, हैदरनगर अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, मुहम्मदगंज अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, रविंद्र कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, मनोज कुमार चौधरी, महेंद्र बैठा, अबू सलाम, इकबाल अहमद, कृष्ण कांत सिंह सहित अन्‍य शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK