विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के केतार प्रखंड के सुप्रसिद्ध मंदिर मां चतुर्भुज मंदिर केतार के प्रांगण में मंदिर विकास समिति की बैठक रामविचार साहू की अध्यक्षता में की गई। इसमें वित्तीय वर्ष 2023 से 2025 तक का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। फिर पूर्व में लिए गए प्रस्ताव के अनुसार 2 वर्ष के बाद कमेटी को भंग करते हुए इसका पुनर्गठन किया गया। इसमें केतार पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार को फिर अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर 21 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
चयनित सदस्यों ने मिलकर सचिव-हेमंत पाठक, कोषाध्यक्ष-विनोद प्रसाद, मीडिया प्रभारी- मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, सूचना मंत्री-अजय गुप्ता एवं उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी और बिंदु राम, उप सचिव-कुंडल सिंह बनाए गए। कन्हाई प्रसाद, त्रिपुरारी सिंह, राम बिहारी राम, अवध बिहारी ठाकुर को सदस्य बनाया गया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने तय किया कि दर्शनार्थी से दबावपूर्वक दक्षिणा की मांग किसी भी कीमत पर नहीं की जाएगी। पूर्व कमेटी के सदस्य को निष्कासित करने के बाद और आरोपी सदस्य को भविष्य में मंदिर विकास समिति का सदस्य नहीं बनाया जाएगा। तीन बैठक में उपस्थित नहीं होने वालों को कमेटी से बाहर किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK