देवीपुर थाना परिसर में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। जिले के देवीपुर थाना परिसर में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता देवीपुर अंचल अधिकारी खूबलाल राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राकेश बरला और थाना प्रभारी संदीप कृष्णा कुमार ने किया।

इस मौके पर बीडीओ विजय राकेश बरला ने कहा कि रामनवमी व ईद दोनों त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावण में मनाया जाए। पर्व त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व त्योहार आपसी संबंध को मजबूत करता है। इसलिए ऐसी कोई भी घटना नहीं हो, जो आपसी संबंध को कमजोर करें। कोई असामाजिक तत्व इस प्रकार की घटना करते हैं तो उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन चुस्त रहेगा। प्रत्येक चौक चौराहे पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। पर्व त्योहार के दौरान अश्लील गानों पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा कोई भी नारा का उपयोग नहीं किया जाए, जिससे किसी भी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे। मौके पर दर्जनों स्थानीय बुद्धिजीवी, गणमान्य लोग व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK