- पश्चिमी सिंहभूम में होली और रमजान की तैयारी, प्रशासन ने कसी कमर
आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से एक बैठक आयोजित कर इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और सभी आयोजन स्थलों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहें।
उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील रखने और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को होटल और मिठाई दुकानों की नियमित जांच करने का आदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी तंत्रों को सक्रिय रखना जरूरी है। उन्होंने किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने और जिला स्तर पर भी जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से लगातार संपर्क में रहने और उनके नंबर कंट्रोल रूम में रखने के लिए कहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK