श्री श्याम संघ के फाल्गुन महोत्सव पर निकली निशान शोभा यात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • फागण आयो रे नंदलाल काहे तू नहीं आयो रे जैसे भजनों में झूम उठे भक्तगण

रांची। श्री श्याम संघ,रांची ने अपर बाजार स्थित स्थानीय श्री राधा वल्लभ मंदिर जी से भव्य निशान शोभा यात्रा 10 मार्च को निकाली गई। मुख्य यजमान संजीव विजयवर्गीय एवं उनके परिवार वालों ने गणेश पूजन से निशान पूजन की। इसके बाद भजनों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ा कर निशान यात्रा निकाली गई।

निशान यात्रा जे जे रोड़, शहीद चौक, कुंजलाल स्ट्रीट,मारवाड़ी टोला, ईस्ट मार्केट रोड़, कार्ट सराय रोड़ होते हुए श्याम मंदिर,अग्रसेन पथ पहुंची। यहां श्याम भक्तों ने बाबा श्याम को पावन निशान अर्पित किया। पूरे रास्ते में हजारीबाग से आई ताशा पार्टी के साज बाज पर भक्तगण थिरकते रहे। सभी श्याम भक्त पारंपरिक पोशाक में रंग बिरंगी निशान लहराते दिखे।

बाबा के मुख्य रथ पर अध्यक्ष कमलेश संचेती, हरेंद्र अग्रवाल,अनिल लोहिया और पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय बैठे थे। रास्ते में कई सामाजिक संस्था मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल युवा सभा, मारवाड़ी युवा मंच, जीण माता सेवा संघ, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, हरियाणा संघ, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी सभा, मुरारी मंगल, राजेश साबू ने शोभायात्रा का स्वागत किया। बाबा श्याम की आरती की।

शाम 7 बजे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद जैन और उनकी धर्मपत्नी मधु जैन ने बाबा श्याम की ज्योत को प्रज्वलित की। कोलकाता से आई भजन गायिका प्रिया पोद्दार ने बाबा की भजनों की लड़ी लगा दी। मेरे श्याम मुझे अपने चरणों में शरण दे दो.., इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना, गलती तेरी है सरकार, फागण दिखा दियो इक बार…, गुजारिश है आओ…, श्याम के दीवानों कीर्तन कर जमकर जैसे भजनों पर लोग झूमे। पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भरा पड़ा था।

इस अवसर पर भव्य श्रृंगार, नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, सवामनी,छप्पन भोग महाप्रसाद एवं फूलों,रंग गुलाल की होली का आयोजन किया गया। रात में बाबा श्याम को महाप्रसाद खीर चूरमा, स्वादिष्ट पकवान, मघई पान का भोग लगाया गया। कार्यक्रम देर रात महाआरती के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश संचेती, हरेंद्र अग्रवाल,अनिल लोहिया, संजय सुरेका, आकाश शर्मा, आशीष अग्रवाल, मनोज काबरा, सौरभ कटारुका, सुमित अग्रवाल, अभिषेक चौधरी, मुकेश कटारुका, विनायक पोद्दार, ललित शर्मा, सौरभ बथवाल, प्रदीप खोवाल, वैभव ढानढनिया के अलावा कई सदस्‍यों ने अपना योगदान दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK