गुरु नानक सेवक जत्था का नौवां कीर्तन दरबार 26 और 27 अप्रैल को

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह रहे हैं रांची

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरु नानक सेवक जत्था की नौवें महान कीर्तन दरबार के आयोजन को लेकर कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब परिसर में 4 मार्च की रात विशेष बैठक हुई। जत्था के करण अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की बेहतरी को लेकर उपस्थित गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्यों ने अपने अपने सुझाव दिए। सर्वसम्मति से तीन दिवसीय नौवां महान कीर्तन दरबार आयोजित करने का फैसला लिया गया।

जत्था के सूरज झंडई ने बताया कि यह समागम तीन दिवसीय होगा। तय हुए कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम 25 अप्रैल को सुबह 4:45 बजे से 8 बजे तक भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा,जिसमें पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुवाई में पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कृष्णा नगर कॉलोनी का भ्रमण कराया जाएगा।

इस उपलक्ष्य में दो विशेष दीवान सजाए जाएंगे जिसमें पहला दीवान 26 अप्रैल की रात 8 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरा दीवान 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक दीवान सजाया जाएगा। इस महान कीर्तन दरबार में शिरकत करने पहुंच रहे सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह जी दिल्ली वाले रांची की साध संगत को शबद कीर्तन से निहाल करेंगे। दोनों दीवानों की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।

इस मौके पर 27 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। बैठक का संचालन पीयूष मिढ़ा ने किया। इससे पहले 23 से 25 अप्रैल तक रोजाना रात 8:30 बजे से 10 बजे तक गुरुद्वारा साहिब की साफ़ सफाई की सेवा की जाएगी।

सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि दोनों दीवानों में स्त्री सत्संग सभा तथा हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा शबद गायन और मुख्य ग्रंथी जानी जिवेंदर सिंह द्वारा कथावाचन भी होगा। पवनजीत सिंह खत्री द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू ट्यूब चैनल मेरे साहेब पर किया जाएगा। नगर कीर्तन की ड्रोन से रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। नगर कीर्तन के रूट को लेकर जत्था द्वारा जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी।

आज की बैठक में जत्था के विन्नी खत्री, कुणाल चूचरा, रमनदीप सिंह, हैप्पी अरोड़ा, राकेश घई, तनिश गिरधर, विशेष काठपाल, कमल तलेजा, सागर थरेजा, वंश डावरा, राहुल दुआ, राजा सिंह, जतिन घई, पीयूष तलेजा, जय गाबा, गीतांशु तेहरी, कनिष गाबा, गगनदीप सिंह, गर्व खीरबाट, इनिश काठपाल, जय पपनेजा, मोहन खीरबाट, अमन डावरा और अनमोल अरोड़ा शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *