नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री राधाकृष्ण मंदिर, कृष्णा नगर कॉलोनी के तत्वावधान में 28 मार्च को नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुबह 7 बजे शिव दुर्गा मन्दिर (मेट्रो गली के सामने) से आरंभ हुई। 108 महिलाओं द्वारा कलश उठाया गया। मां की जीवित झांकी भी निकाल गई।

श्री दुर्गा जागरण मंडली के केसर पपनेजा पवन मनुजा, चंदन सिडाना, श्रीमती ज्योति अरोड़ा एवं श्री दुर्गा जागरण मंडली ने अन्य कलाकारों की अगुवाई में भजन कीर्तन करते हुए कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। भजन कीर्तन करते हुए कलश यात्रा सर्वप्रथम हरी ओम मंदिर एवं शनि मंदिर से गुजरी। यहां संयुक्त रूप से पुजारियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। फिर भक्ति चौक में प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

कृष्णा नगर कॉलोनी, विभिन्न चौक चौराहों पर पुष्प वर्षा, जल सेवा एवं प्रसाद वितरण भक्तों द्वारा किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचने से पहले झंडा चौक में भी कलश यात्रा का भरपूर स्वागत एवं सत्कार किया गया। मां के जयकारों के साथ पूरा कृष्णा नगर कॉलोनी भक्तिमय हो गया।

श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि 29 मार्च को संध्या 4 बजे से सुन्दर कांड का सामूहिक पाठ मन्दिर प्रांगण में होगा।

नवरात्र के दिनों में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ 30 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक होगा। महाअष्टमी के 5 अप्रैल रात्रि 9 बजे से 1008 ज्योत प्रज्वलित की जायेगी।भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रात्रि-11 बजे तक होगा।

रामनवमी के पावन अवसर पर 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुंबई से आई सुप्रसिद्ध गायिका गिन्नी कौर के द्वारा भजनों की गंगा बहाई जाएगी। श्री राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दशमी के दिन सुबह 10 बजे से हवन एवं ज्योत विसर्जन होगा।

कलश यात्रा में श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा, मनोहर लाल जसुजा, मुखी राधेश्याम किंगर, चन्द्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, सुनील कटारिया,चंदन सिडाना, हरीश अरोड़ा, निखिल घेई, हरीश मनुजा, किशोरी पपनेजा, किशोरी मुंजाल, अरुण जसुजा, रौनक मिढा, विनीत अरोड़ा मनोज किंगर, गौरी शंकर, मादन पोत्रा, विकास घई, रोहित तलेजा, नरेश अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, देवराज मनुजा, मुकेश सिडाना, नरेश खत्री, भरत मुंजाल, पंकज मल्होत्रा, जिम्मी अरोड़ा, गगन अरोड़ा, पवन पपनेजा, विजय जसूजा, जगदीश घेई, राजकुमार मादनपोत्रा, उमंग मनुजा, विशाल मल्होत्रा, श्रीमती शशि किंगर, पूनम तलेजा, किरण अरोड़ा, रीना सिडाना, संगीता मिड्ढा, रूबी अरोड़ा, रश्मि काठपाल, पलक मिढ़ा, पूजा जसूजा, कौशल्या देवी, किरण अरोड़ा, जानकी देवी जसूजा, कामना खत्री, चेतना सिडाना, पूजा जसूजा, बबीता पपनेजा, अनु आनंद हर्षिता जसूजा, किरण अरोड़ा एवं समाज के अन्य लोग शामिल थे।