लोहरदगा। नारी सम्मान ग्रुप ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रुप की सदस्यों ने कुटमू ग्राम के जरूरतमंद छोटे बच्चों के बीच रंग, गुलाल, पिचकारी, मुखौटा और मिठाई का वितरण किया।
ग्रुप की अध्यक्ष रचना राय ने कहा कि होली का पर्व सनातन संस्कृति के भक्ति भाव, प्रेम एवं खुशियों का प्रतीक है। बच्चों के साथ समय विताकर उनके चेहरे में खुशी एवं मुस्कान लाने का प्रयास लगातार ग्रुप द्वारा किया जाता रहा है।
छोटे-छोटे बच्चे रंग गुलाल एव पिचकारी पाकर बहुत खुश एवं उत्साहित नजर आए। मौके पर ग्रुप की अर्चना गुप्ता, रिमझिम पांडे, मंजू सोनी, मुक्ता पांडे, संगीता गुप्ता, रचना पाठक, नीलम देवी सहित गांव की महिलाएं उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK