पिठोरिया। विश्व सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला। संस्था के सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्व सेवा परिषद के द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक विकास के कार्यों से लेकर समाज सुधार के लिए चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी राज्यपाल को दी। इनमें मुख्यतः शिक्षा जागरुकता, नशापन निषेध और स्वास्थ्य जागरुकता अभियान आदि शामिल है।
राज्यपाल ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आशीर्वचन सह मार्गदर्शन दिया। मौके पर विश्व सेवा परिषद के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा, यशवंत महतो, कुमार साहब, विशाल सिंह और ओम साहू मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK