कुमारी साक्षी सिंह ने प्रस्तुत की भागवत कथा, बड़ी संख्‍या में जुटे श्रद्धालु

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के विशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित विष्णु मंदिर के 19वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के छठे दिन कुमारी साक्षी सिंह ने भागवत कथा सुनाया। कथा के दौरान भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन के अनमोल संदेशों को सुना। उनके प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को प्रकट किया।

कुमारी साक्षी सिंह ने कथा वाचन के दौरान भगवान श्री कृष्ण की बाललीला, उनके दीन-दयालु रूप, जीवन में सत्य, प्रेम और धर्म के महत्व को स्पष्ट किया। कथा के दौरान भजन और कीर्तन भी हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भारी संख्या में आए थे। उन्होंने इस आयोजन का हिस्सा बनकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी त्रिदीप मिश्रा, श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव गौरीशंकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता अजय प्रसाद यादव, सूचना मंत्री सचिदानंद गुप्ता, संरक्षक श्यामलाल प्रसाद गुप्ता, सदस्य शिवकुमार ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर (छूनू), पृथ्वीनाथ पाल, समाजसेवी नवल किशोर गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रभु चंद्रवंशी,भोलानाथ साहू, श्यामसुंदर राम,रोहित सिंह,ज्वाला कुमार मेहता सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK