धनबाद। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की मजबूती एवं सांगठनिक विस्तार के लिए धनबाद जिला कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक रविवार को होगी। मोर्चा के धनबाद नगर जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ महतो ने बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा, भविष्य की रणनीति, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर संगठन विस्तार की रूपरेखा, पार्टी के आगामी कार्यक्रम एवं झारखंडी खतियानी आंदोलन की तैयारी आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आवश्यक रणनीति तैयार की जाएगी।
झारखंडी भाषा ख़तियान संघर्ष समिति के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बदौलत राज्य में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई है। आने वाले चुनावों में मोर्चा के कार्यकर्ता, पदधारी और खतियानी समर्थकों की बदौलत सभी स्थापित राजनीतिक पार्टियों को बड़े अंतर से हराकर झारखंड में नया इतिहास रचा जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK