Jharkhand Weather : होली के दिन से चलेगी लू, ये‍ जिले होंगे प्रभावित

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। पश्चिम से गर्म हवा आ रही है। एंटी साइक्‍लोन की स्थिति भी है। इसके कारण होली के दिन से झारखंड में लू चलेगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसका प्रभाव राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 12 मार्च, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कल से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 13 मार्च को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। 14 और 15 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। तीनों दिन मौसम शुष्‍क रहेगा।

गर्जन वाले बादल

केंद्र के अनुसार 16 और 17 मार्च को आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं। गर्जन वाले बादल बन सकते हैं।

14 मार्च को यहां लू

केंद्र के अनुसार 14 मार्च को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति‍ देखी जा सकती है। इसका प्रभाव पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगी।

15-16 मार्च को यहां लू

केंद्र के अनुसार 15 और 16 मार्च को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी के साथ-साथ उत्‍तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति‍ देखी जा सकती है। इसका प्रभाव पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, पलामू जिलों में देखने को मिलेगी।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK