रांची। जेसीआई रांची ने कम्युनिटी प्रोजेक्ट ‘प्रयास’ के तहत समफोर्ड अस्पताल के सहयोग से मुफ्त मेडिकल कैंप लाइन टैंक रोड स्थित कार्यालय में आयोजित किया। इसमें जाने माने डॉ दीपक कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ शशि रंजन (न्यूरोसर्जन) व आई चेकअप टीम और एक डायटिशियन भी मौजूद थे। डॉ कीर्ति वंदना (डेंटिस्ट) ने भी विशेष सहयोग दिया।
कैंप में 80 से ज्यादा आम जनता ने लंग फंक्शन टेस्ट, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग टेस्ट, डायबिटीज स्क्रीनिंग, आई चेकअप और अन्य टेस्ट मुफ्त में कराए। जेसीआई का लक्ष्य इस कैंप को लेकर आम लोगों में स्वस्थ के प्रति जागरुकता और अपने अच्छे स्वस्थ को बढ़ावा देना था।
इस कार्यक्रम के संचालक विकास राज व तपिश केडिया ने किया। संस्था के सदस्यों ने आए डॉक्टर्स का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK