जय भवानी संघ ने चैता कार्यक्रम का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत खुटहेरिया गांव स्थित देवी धाम के प्रांगण में जय भवानी संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा व रामधार प्रसाद गुप्ता ने उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर गायक रंजन बिहारी व शशि रंजन ने लोगों को खूब झुमाया।

इस अवसर पर हजारों श्रोताओं ने चैता कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। मौके पर कमेटी अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, चंदन चंद्रवंशी, शिव नाथ साह, सुरेश पासवान, अंजनी मिश्रा, नंदलाल शर्मा, सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, विश्वनाथ शर्मा, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, सौरभ सुमन, द्वारिका शर्मा, नितेश शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK