
रांची। हिंद मजदूर सभा के महामंत्री हरभजनसिंह सिंह सिद्धू ने कहा कि कोल इंडिया में कई श्रमिक शारीरिक दुर्बलता के कारण अपना काम करने में असमर्थ है। इसके बावजूद 9.4.0 (मेडिकल अनफिट) जैसी कल्याणकारी योजना को लंबित रखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वे 21 मार्च को सीसीएल के का एनके क्षेत्र, डकरा में आने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
श्री सिद्धू ने कहा कि हिंद मजदूर सभा कोल सेकटर की सबसे बड़ी यूनियन है। इसके नाते अगले माह निर्धारित सम्मेलन के बाद संघर्ष की योजना बनाई जाएगी। प्रबंधन के एकतरफा निर्णय का हिंद मजदूर सभा कड़ा विरोध करता है। जेबीसीसीआई की आगमी बैठकों में इसे रखा जाएगा। वर्तमान श्रम सहिंता में कई ऐसे प्रावधान किये गये हैं, जो मजदूर विरोधी है। उनके अधिकारों का हनन है।
श्री सिद्धू के डकरा आगमन पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के सीसीएल प्रक्षेत्र के सचिव ललन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल उनसे मिला। शिष्टमंडल में एनके सचिव सुनील कुमार सिंह, सचिव, पिपरवार क्षेत्र के सचिव भीम प्रसाद मेहता भी शामिल थे।
शिष्टमंडल ने सीसीएल व क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। शिष्टमंडल ने हरभजन सिंह सिंह सिद्धू को अंगवस्त्र श्रीफल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर राघव चौबे, तिला महतो, केके चतुर्वेदी, धीरेंदर सिंह, देवपाल मुंडा, बबन सिंह, अभिषेक सिंह, गुडु सिंह भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK