लाभुकों को 31 मार्च तक खाद्यान्न का वितरण करने का निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • डीएसओ ने सहायक गोदाम प्रबंधक और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ की बैठक

पलामू। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में 26 मार्च को जिले के सभी सहायक गोदाम प्रबंधक और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आपूर्ति पदाधिकारी ने माह मार्च, 2025 का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से अच्छादित लाभुकों और ग्रीन राईस वितरण की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने आगामी पर्व-त्यौहार के मद्देनजर खाद्यान्न वितरण कार्य में प्रगति लाने का आदेश दिया। ई-केवाईसी शत प्रतिशत कराने और सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वस्त्रों का वितरण भी 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी सहायक गोदाम प्रबंधकों को गोदाम संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम में अनाज का बेहतर रखरखाव करने एवं रजिस्टर को अद्यतन करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल के बाद वे खुद गोदाम का औचक निरीक्षण करेंगी। उसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी लेंगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK