Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 28 मार्च, 2025

मेष

प्रमोशन होने के योग हैं। यदि नौकरी की तलाश है, तो प्रयास जारी रखें। सफल होंगे। वरिष्ठों से सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे। संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। भविष्य में सुविचारित निर्णय लाभकारी होंगे। किसी समारोह में शामिल होंगे।

वृष

दूसरों पर अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। व्यावसायिक संदर्भ में कही दूर की यात्रा संभव है। क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें।

मिथुन

यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, सलाहकारिता, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी। उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कर्क

धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे, तो उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। स्त्री पक्ष बहुत सहयोगी रहेगा।

सिंह

उद्यमी और व्यवसायी व्यस्त रहेंगें। सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किया जा सकता है। दोस्तों के साथ एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है।

कन्या

परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सफलता प्राप्त करेंगें। कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है, तो वह पक्ष में जाएगा। करियर में वांछित परिणाम आत्मविश्वास की एक नई भावना से भर देंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा सार्थक होगी।

तुला

व्यापारिक संदर्भ में शुभ समाचार मिल सकता है। वरिष्ठ व सहयोगी पूर्ण सहयोग देंगें। कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छा और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक

यात्राएं अधिक हो सकती हैं। वरिष्ठों और आधिकारियों से मदद और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगें, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक संदर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। समस्या हो सकती है।

धनु

परियोजनाओं में देरी हो सकती है। कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं। संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है।

मकर

व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी। अच्छी प्रगति होगी। आमदनी बढ़ेगी। आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ

व्यावसायिक और आर्थिक सन्दर्भ में निराशा का अनुभव कर सकते हैं। दुश्मन मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। आय कम हो सकती है। निवेश ठहराव के चरण में जा सकते हैं। व्यवसाय के संबंध में यात्रा उचित फल नहीं देगी। शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से बचें।

मीन

गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहना चाहिए। खर्च में वृद्धि हो सकती है, जो आपको तनाव में रख सकती है। पारिवारिक जीवन में आपकी जिद एवं तकरार का बुरा असर पड़ सकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *