- Horoscope Today : 31 मार्च, 2025
मेष
सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा। उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष
आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की मुलाकात संभव हो सकेगी। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव करेंगे।
मिथुन
नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव ना हो, ध्यान रखें। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।
कर्क
मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। साझेदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।
सिंह
दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आ सकता है। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, ध्यान रखें। संभव हो तो प्रवास टाल दें। योग व ध्यान से शांत रह सकते हैं।
कन्या
दिन मिश्रित फलदायी होगा। संतान और स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आ सकती हैं। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है।
तुला
मानसिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापारी को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी रखें। पानी से संभालना पड़ेगा।
वृश्चिक
कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी।
धनु
पारिवारिक वातावरण के कारण परेशानी अनुभव कर सकते हैं। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। विलंब से कार्य पूरा होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें।
मकर
गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और स्नेहीजों के साथ की मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।
कुंभ
पैसे का लेन-देन नहीं करें। खर्च में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। क्रोध को नियंत्रण रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। दुर्घटना से बचें।
मीन
नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। काफी समय घूमने-फिरने में व्यतीत होगा। साझेदारी में लाभ होगा। मित्रों की तरफ से लाभ होगा।