Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 25 मार्च, 2025

मेष

भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं। सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। संपत्ति सम्बंधित मामले सावधानी से निपटाने की आवश्यकता है। माता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

वृष

विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। यदि प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहें है तो कड़ी मेहनत की जरूरत है। सरकारी अड़चनो से कुछ पूर्वनियोजित कार्य स्थगित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

मिथुन

कार्यस्थल पर ग़लतफहमी व्यवसायिक रिश्तों को ख़राब कर सकती है। सतत प्रयासों के कारण चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। सकारात्मक रवैये को अपनाना लाभदायक रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प उत्तम रहेगा, जिससे आपको आनंद मिलेगा।

कर्क

चल रहे कामों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे परेशान कर सकते हैं। आय स्थिर रहेगी। फिजूलखर्च करना पड़ सकता हैं। दिन के उत्तर्रार्ध में चीजों के भीतर सुधार होगा। विदेश यात्रा हो सकती है। संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है।

सिंह

लंबित असाइनमेंट को बहुत जल्द पूरा करने में सक्षम होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है। उद्यमियों के लिए समय शुभ है। नए संघों का गठन लाभकारी होंगे। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय लाभ देगा। अचानक यात्रा संभव है।

कन्या

कार्यस्थल पर तारीफ के पात्र बनेंगे। संचार कौशल मजबूत होगा। आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। कार्य को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे। नौकरी के लिए प्रयास जारी रखें। आर्थिक रूप से मजबूत और सुरक्षित होंगे।

तुला

प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों का आनंद ले सकते है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम विवाह के लिए परिवार की तरफ से मंजूरी मिल सकती है। कोई भी वित्तीय फ़ैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। ऊर्जा का संचार रहेगा।

वृश्चिक

यात्राएं आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसमें धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय अच्छा है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं।

धनु

व्यय की अधिकता रहेगी, परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को अपने उपर हावी होने नहीं दें। विपरीत परिस्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें। वित्तिय मामलों में सावधानी बरतने की आवश्कता है।

मकर

कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी,लेकिन कार्यभार भी बढ़ सकता है। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना अच्छा रहेगा। उत्तरार्ध में हालात बेहतर होंगे। किसी करीबी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे।

कुंभ

कामों में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए सोच बदलनी होगी। नई रणनीति बनानी होगी। वित्तीय बाधाओं को भी महसूस करेंगे। नए निवेश को टालना बेहतर होगा। तनाव सेहत बिगाड़ सकता है।

मीन

आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। सम्मान होगा। ख्याति बढे़गी। व्यापार में विस्तार संभव है। मेहनत रंग लाएगी। मेहनत का फ़ल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ दिन आनंददायी रहेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)