- Horoscope Today : 24 मार्च, 2025
मेष
व्यवसाय में साझेदारी से अतिरिक्त लाभ आर्जित कर सकते हैं। कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते है, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत करेंगें। बच्चे जो भी कार्य करेंगे, उन्हे हर जगह प्रशंसा मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य का गिरता स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।
वृष
विदेशी कनेक्शन स्थापित करने के इच्छुक लोगों को सफलता के लिए अथक प्रयास करना पड़ सकता है । छात्रों को अपना शैक्षिक और व्यावसायिक कौशल बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। निवेश और बचत की योजनाएं सफलता दिलाएंगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
मिथुन
व्यावसायिक संदर्भ में कार्य सुगमता से आगे बढ़ेंगे। स्थितियां पक्ष में होंगी। लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, टीवी आदि से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएंगे। वित्तीय मामलों में बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
कर्क
धार्मिक विचारों के कारण कुछ अच्छे लाभ मिलेंगे। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन आनंदित रहेगा। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। दूसरों के लिए मददगार होंगे। लोग सम्मान करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सह्कर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त करेंगे।
सिंह
वरिष्ठ हर संभव सहायता करेंगे। साझेदार भरपूर समर्थन करेगा। आर्थिक लाभ के अवसर जुटा पाएंगे। कुछ लोगों को धोखा मिल सकता है। धोखा खाने से बचने के लिए विकल्पों को समझदारी से चुनें। पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है।
कन्या
व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। भावों और विचारों के संबंध में सावधान रहने की आवश्यकता है। ये आपके संबंध बना या बिगाड़ सकते हैं। सट्टे में निवेश करने से बचना चाहिए। अपच सम्बंधित समस्या के शिकार हो सकते हैं।
तुला
हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए दिन आरामदायक रहेगा। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए। टैक्स सम्बंधित मामलों में चितिंत रह सकते हैं।
वृश्चिक
व्यवसायिक संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी मदद करेंगे। कुछ पुराने परिचितों से मिलेंगे। निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी की खोज के लिए अच्छा समय है।
धनु
छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है, किन्तु अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहने की आवश्कता है। वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों को अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। कुछ के लिए पहाड़ी इलाकों की यात्रा संभव है।
मकर
आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। मान-सम्मान बढेगा। व्यापार का विस्तार होना तय है। मेहनत रंग लाएगी। मेहनत का फ़ल आपको अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ दिन आनंददायी बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी शुभ रहेगा।
कुंभ
व्यापारी वर्ग अपने क़दम विश्वास के साथ आगे बढ़ाएं। अपने भीतर असुरक्षा की भावना को नहीं पनपने दें। कार्यस्थल पर वाद-विवाद में नहीं उलझें। पारिवारिक विवादों में ख़ुद को दोष नहीं दे। परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताए।
मीन
पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। सामाजिक स्थिति को प्रबल बनाएंगे। संपत्ति निवेश या गृह के नवीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)