- Horoscope Today : 23 मार्च, 2025
मेष
कार्यों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनता नजर आ रहा है। लंबी बीमारी को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृष
जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग है। धन के मामले में समय सामान्य है। नए कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतनें की आवश्कता है। धन और कीमती सामानों को सुरक्षित रखनें का प्रयास करें। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लंबा चलेगा।
मिथुन
आय का अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी, लेकिन वे कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी। नौकरीपेशा को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।
कर्क
करियर और पेशे की दृष्टिकोण से उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिलने की संभावना है। नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। अधीनस्थों और सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
सिंह
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक एव व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
कुछ मामूली झटकों के बावजूद अच्छी प्रगति करेंगे। व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो जल्द सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। रिश्तेदारों से मेल-मिलाप संभव है। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं।
तुला
वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर तनाव और दबाव कुछ हद तक बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर प्रगति कर सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृश्चिक
छात्रों के लिए यह एक अच्छा दिन है। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रर्दशन करेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। संपत्ति जुड़े मामले परेशान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव बेचैन कर सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
धनु
विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। हालांकि अचानक वित्तीय संकट सतह पर आ सकता है। भागीदार आपके लिए अशांति का स्रोत होगा। खुद पर संयम रखने की जरूरत है। पारिवारिक सदस्यों की गंभीर टिप्पणियां स्वाभाविक रूप से परेशान कर सकती हैं।
मकर
पारिवारिक एवं व्यावासयिक सदंर्भ में मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। वित्तीय मामलों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। नुकसान होने की आशंका है।
कुंभ
दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं। निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय नहीं लें। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें।
मीन
व्यावसायिक रूप से सक्रिय और सतर्क रहेंगे। विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बात करते समय ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें भ्रमित नहीं करें अन्यथा दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)