- Horoscope Today : 14 मार्च, 2025
मेष
जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है। हताश होकर बैठ जाने से नुसकान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्यायपक्ष मजबूत होगा। विवाद से दूर रहें।
वृष
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से कार्य में लग जायें। सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें। समाधान हो जायेगा।
मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है।
कर्क
काम टालना बंद करें। समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
सिंह
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या
केवल पैसा कमाने में ही नहीं लगें। अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा। विवाद से हमेशा दूर रहें।
तुला
अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक
व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा। विवाद से दूर रहें।
धनु
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर
मन ही मन किसी बात से परेशान है। पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा। विवाद से दूर रहें।
कुंभ
कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को नहीं बतायें। नुकसान हो सकता है।
मीन
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी उलझाने की कोशिश कर रहे है। सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)