Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 4 मार्च, 2025

मेष

मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजन की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे। शिवजी के मंदिर में घी दान करें।

वृष

यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहे। शिव-पार्वती को हलवे का भोग लगाएं और अपने कार्य सिद्धि की कामना करें। मन में उत्साह बढ़ेगा। खर्चों में कमी लाएं। सेहत का ख्‍याल रखें।

मिथुन

सामाज के कुछ लोग आपके द्वारा किये कार्यों से नाखुश होंगे। इन्हीं कार्यों से परिजन में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। शिवजी के मंदिर पर केसरिया ध्वज अर्पण करें।

कर्क

दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। शिवजी को आकड़े के फूल की माला अर्पण करें। यश बढ़ेगा।

सिंह

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। शिव पार्वतीजी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें।

कन्या

संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम ना करें। वाहन सुख संभव है। शिवजी को सूखे मेवे और गुड़ से बने नैवेद्य अर्पण करें। विवाह बाधा दूर होगी।

तुला

प्रेम में सफलता मिलने का योग है। आलस्य को त्यागें। मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

वृश्चिक

आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। मुकदमे में विजय मिलेगी।

धनु

पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। शिव-पार्वती को इत्र और लाल वस्त्र अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

मकर

मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शिवजी को सूखे मेवे साथ में पांच तरह की मिठाई का नैवेद्य लगाएं।

कुंभ

बिना सोच विचार के कोई भी काम नहीं करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

मीन

आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे नहीं रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *