आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। होली-2025 को लेकर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद स्थित सभाकक्ष में सोमवार को हुई। बैठक में प्रखंडों से आये शांति समिति के सदस्यों की ओर से प्रखंडों में आयोजित शांति समिति की बैठक और अपने-अपने क्षेत्र में होली के अवसर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें होली का त्यौहार
उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि सभी होली का त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनायें। अगर बच्चे व युवा किसी पर रंग फेंक देते हैं तो उन्हें एक अभिभावक की तरह समझायें। किसी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न नहीं होने दें। होली का त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाया जा सके, इसके लिए दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
होली की मूल भावना का ख्याल रखें : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने कहा कि होली में त्योहार की मूल भावना का ख्याल रखा जाय। किसी को भी आहत नहीं करें। भारत देश में होली काफी उत्साह तरीके से मनाया जाता रहा है। आप जब भी होली खेलें तो आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करें। जिला में त्यौहार को मनाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता है। शांति समिति के लोग होली में अभिभावक की भूमिका में रहें। युवाओं को संयमित रखने के लिए प्रयास करें। आवश्यक पुलिस बल है। ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जाएगी।
एसडीओ सहित से अधिकारी बैठक में मौजूद
बैठक में सिविल सर्जन डॉ शंभुनाथ चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK