वृन्दावन की होली का आयोजन 9 मार्च को, पोस्‍टर का विमोचन

झारखंड
Spread the love

  • अलिसा डांस स्टूडियो कर रहा है कार्यक्रम का आयोजन

रांची। होली रंगों का त्यौहार है। इस त्यौहार में ‘वृंदावन की होली’ नहीं खेले तो क्या खेलें। इसे लेकर अलिसा डांस स्टूडियो ने 9 मार्च, 2025 को चिल्ड्रन पार्क, कपिलदेव मैदान, न्यू एजी कॉलोनी, कडरू में ‘वृंदावन की होली’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें रांची की राजकुमारी अलिसा सिंह भी शामिल होंगी।

होली रंगों का त्यौहार के साथ-साथ आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है। इसे ध्यान में रखते हुए अलिसा डांस स्टूडियो ने वृंदावन होली कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। अपनी संस्कृति एवं विरासत को संजोए रखने और आगे बढ़ाने का मार्ग भी होली का त्यौहार ही बताता है।

यह कार्यक्रम अलिसा सिंह और प्रियंका सिंह दोनों बहनों की सोच से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आजकल होली का आयोजन इस तरह हो रहा है कि हम अपने परिवार और बच्चों के साथ खुलकर आनंद भी नहीं ले पाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यह उत्सव करने का निर्णय लिया गया है। इसमें हर उम्र के लोग अपनी संस्कृति से जुड़कर होली का असली आनंद ले सकेंगे।

वृंदावन होली में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावे लाइव डांस परफोर्मेंस राधा कृष्ण की जोड़ी अदभुत समा बांधेगी। लाइव डांस परफोर्मेंस के अलावे अलिसा डांस स्टूडियो के छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति, डीजे सौनिक, डीजे तानिया और क्रीज़ क्वांटा अपने शानदार बिट्स से समा बांधेंगे।

नासिक ढोल, रेन डांस, ऑर्गेनिक गुलाल, फ्री ठंडई, किड्स जॉन एवं फुड स्टॉल की भी व्यवस्था की गई है। अलिसा डांस स्टूडियो में कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण 1 मार्च को किया गया।

इस अवसर अलिसा डांस स्टूडियो कि निर्देशिका प्रियंका सिंह, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, राहुल सोनी, मीनाक्षी सिंह, रोहित सिंह,अनिकेत राज, सुबू राजपूत, अमर सात्विक, निखिल तिवारी,आदि कई संस्थान के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK