आपसी भाईचारा में बांधने वाला त्योहार है होली : सत्येंद्रनाथ तिवारी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। होली के त्योहार में लोगों का संबंध और प्रगाढ़ होता है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की प्रतीक है। एक-दूसरे को आपसी भाईचारा में बांधने वाला त्योहार है। होलिका दहन की मान्यताएं बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। उक्त बातें गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शनिवार की रात सदर प्रखंड के बनपुरवा गांव में बाबा मोती क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही।

विधायक ने कहा कि गढ़वा के लोग अपने धर्म के प्रति काफी जागरूक हैं। आपसी भाईचारा के साथ सौहार्द वातावरण में पर्व-त्योहार मनाते हैं। पूरे देश में सनातन धर्म में लोगों की आस्था बढ़ी है। आने वाला समय में पूरी दुनिया में सनातन का डंका बजेगा। सनातन धर्म के प्रति आस्था कुंभ में भी देखने को मिली। जहां देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेश से भी लोग पहुंचे।

जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे ने कहा कि जब जब हमारे धर्म पर किसी ने आंख उठाई है। उसे मुंह की खानी पड़ी है। गढ़वा में भी हमारी आस्था पर चोट पहुंचाने की कोशिश की गई थी। इसका नतीजा सभी के सामने है। धर्म पर संकट आएगा तो गढ़वावासी ढाल बनकर खड़ें रहेंगे। आस्था पर चोट पहुंचाने वालों को गढ़वा के लोगों ने मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया है।

मौके पर बिहार के कलाकार सुदर्शन यादव एवं साथियों ने हिन्दी, भोजपुरी के एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद होली खेले रघुराबीरा अवध में…., रंग बरसे भिगे चुनर वाली सहित कईं भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय, मंगलमूर्ति तिवारी, समाजसेवी चुनमुन दुबे, ब्रजेशधर दुबे, सत्येंद्र दुबे, मनोज दुबे, संजीव दुबे, गोरखनाथ दुबे, अरुण दुबे, सुनील चंद्रवंशी, मुरारी यादव सहित काफी संख्या में श्रोता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK