होली का तोहफा, रांची के 3 लाख से अधिक लाभुकों को मिले 231 करोड़

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • लाभुकों के खाते में भेजी गई 7500 रुपये की सम्मान राशि

रांची। होली से पहले राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सम्मान राशि स्थानांतरित की जा रही है। इस वर्ष योजना अंतर्गत लाभुकों के खाते में एक साथ 3 महीने की सम्मान राशि 7500 रुपये स्थानांतरित की जा रही है।

रांची जिला में भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 3 लाख 8 हजार 280 लाभुकों के खाते में 7500 रुपये की सम्मान राशि स्थानांतरित की गयी है। डीबीटी के माध्यम से उपरोक्त सभी लाभुकों के खाते में 231 करोड़ 18 लाख 72 हजार 500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किये गये हैं।

रांची जिला के सभी लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की सम्मान राशि एक साथ स्थानांतरित की गयी है, इनमें कुछ लाभुक ऐसे भी हैं जिनके आवेदन फरवरी माह में स्वीकृत हुए थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *