हिन्दू नववर्ष शोभा यात्रा 30 मार्च को, तैयारी जोरों पर

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

चक्रधरपुर। संपूर्ण हिंदू समाज के तत्वावधान में 30 मार्च को चैत्र प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के लोग जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में बुधवार को स्थानीय पोटरखोली शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपूर्ण हिंदू समाज के सदस्यों ने चैत्र प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। सदस्यों ने शोभा यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, संपूर्ण हिंदू समाज के सदस्य 27 मार्च से शहर में व्यापक संपर्क अभियान चलाएंगे। इसके बाद 28 और 29 मार्च को शोभा यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हों। साथ ही, 29 मार्च को शहर के मुख्य मार्गों पर भगवा ध्वज लगाए जाएंगे, जो हिन्दू नववर्ष के उत्साह और उल्लास का प्रतीक होगा।

इस अवसर पर संपूर्ण हिंदू समाज ने शहर के सभी व्यापारियों और प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की है कि वे 30 मार्च को शोभा यात्रा के दिन दोपहर 2 बजे के बाद अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखें और बड़ी संख्या में शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं।

बैठक में मुख्य रूप से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जेजे षाड़ंगी, निक्कू सिंह, अनूप दुबे, राजेश राय, चंदन सोनकर, देवेन मंडल, राजेश रवानी, सोमनाथ रजक, सपन मिस्त्री, शशि वर्मा, विशाल बर्मन, गणेश लकड़ा, परमेंद्र चौहान, विकी शर्मा, श्रवण खटीक, अभय ठाकुर, संजीत राम, मनोज सिंहदेव समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK