हेमंत सोरेन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बंशीधर नगर मंदिर में की पूजा अर्चना

झारखंड
Spread the love

  • झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की

गढ़वा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला स्थित श्री बंशीधर नगर पहुंचे। अनुमंडल कार्यालय स्थित हैलिपैड पर मुख्यमंत्री को पहुंचने पर पलामू के आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी वाईएस रमेश, गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय आदि ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री को स्थानीय प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ आनर किया गया।

राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के उदघाटन के पूर्व मुख्यमंत्री सीधे श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री बंशीधर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। समस्त झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने श्रीराधावंशीधरजी युगल सरकार की विधिवत चरण दर्शन पूजन किया। मंदिर में दो दिवसीय विशेष पूजन और अनुष्ठान के लिये काशी व देश के विभिन्न स्थानों से पधारे विद्वान आचार्यों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचोपचार विधि से पूजन संपन्न कराया।

विशेष पूजन और अनुष्ठान के आचार्य श्रीकांत मिश्र ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव, विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, राजपरिवार के सदस्य पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव उर्फ राजा बच्चा का पट्टाभिषेक कर बहुमान किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री श्री सोरेन के मंदिर पहुंचने पर विधायक-सह-मंदिर के ट्रस्टी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने उनका स्वागत किया। दर्शन पूजन के बाद श्री देव ने मुख्यमंत्री को श्री बंशीधर जी की तस्वीर प्रदान कर स्वागत किया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी, आचार्य श्रीकांत मिश्र, सत्यनारायण मिश्र, मंदिर ट्रस्ट के राजेश प्रताप देव, राजपाल प्रताप देव, युवराज प्रताप देव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK