रांची। गुरुनानक सेवक जत्था के सदस्यों ने रांची-डालटनगंज मार्ग पर स्थित मांडर प्रखंड के मुड़मा गांव में जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण 3 मार्च को किया। जत्था के सदस्य चार पहिया वाहन में स्कूल बैग लेकर रांची से 28 किलोमीटर दूर मुड़मा गांव सुबह नौ बजे पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों को कतार में खड़ा कर उनके बीच एक एक कर बैग बांटे गए। स्कूल बैग पाते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। ग्रामीणों ने इस तरह के पुनीत कार्य करने के लिए जत्था की प्रशंसा की और उनका आभार जताया।
संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य पिछले पंद्रह वर्षों से लगातार किए जा रहे हैं। जत्था द्वारा अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम के अलावा दूर दराज के गांव के जरूरतमंद बच्चे को समय- समय पर जाकर उनकी जरूरत की वस्तुएं उन्हें उपलब्ध कराई जाती है।
स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम में जत्था के सूरज झंडई, हर्ष सरदाना, आयुष पपनेजा, राहुल दुआ, वंश डावरा, गीत सचदेवा, ऋषभ शर्मा, छोटू सिंह एवं अमन डावरा शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK