गोस्‍सनर सिने फेस्ट 4.0 का समापन : झारखंड के सिनेमा को मिली नई उड़ान

झारखंड
Spread the love

  • विभिन्‍न श्रेणी के फिल्‍मों को मिला पुरस्‍कार
  • क्षेत्रीय भाषा में फिल्में अधिक बननी चाहिए

रांची। गोस्‍सनर कॉलेज में चल रहे  तीन दिवसीय गोस्‍सनर सिने फेस्ट 4.0 का समापन 6 मार्च को हो गया। समापन के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में क्षेत्रीय भाषा संबंधित फिल्में अधिक से अधिक बननी चाहिए, ताकि यहां के लोग यहां की संस्कृति को जान सके। उन्होंने कहा कि यहां कलाकारों को एक उचित मंच नहीं मिल पाता, जिसके कारण वे अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर पाते।

सिने फेस्ट की शुरुआत बायोटेक विभाग की छात्रा साक्षी बागे ने नृत्य से की। इसके बाद झारखंड की प्रसिद्ध गायिका मोनिका मुंडू क्षेत्रीय भाषा में गायन प्रस्तुत कर दर्शकों का मुख्य केंद्र बनी।

सिने फेस्ट 4.0 के तीनों दिन कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो का स्क्रीनिंग हुआ, जिसमें हिंदी, उड़िया, नागपुरी, संथाली और तमिल भाषाओं की फिल्में शामिल थी। सिने फेस्ट में विभिन्न श्रेणियों की फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। इनमें शॉर्ट फिल्में, म्यूजिक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री, ट्राइबल फिल्में और विज्ञापन शामिल थे।

कार्यक्रम में एमसीवीपी विभाग की समन्वयक प्रो. आशा रानी करकेटा, विभागाध्यक्ष प्रो. गोल्डन बिलुंग, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. अनुज कुमार, शहबाज़, देव सहित सभी विभागों के सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

मंच संचालन लिजा, रोहित और श्रद्धांजलि ने किया। प्रतिभागियों और दर्शकों ने इस आयोजन को एक यादगार अनुभव बताया। अगले साल फिर से इस तरह के आयोजन की उम्मीद जताई।

दर्शकों ने कहा कि सिने फेस्ट में ना सिर्फ कॉलेज के छात्र, बल्कि पूरे झारखंड के फिल्म प्रेमियों के लिए एक शानदार मंच प्रदान किया गया। यहां विभिन्न भाषाओं और विधाओं की फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई।

विभिन्न श्रेणियों के फिल्मों को मिला पुरस्कार

शॉर्ट फिल्में

पहला पुरस्कार : चरिकांधा (उड़िया भाषा)
दूसरा पुरस्कार : अनदेखा

डॉक्यूमेंट्री

पहला पुरस्कार : मलार
दूसरा पुरस्कार : फॉर्म सोली टू ग्लोरी

म्यूजिक वीडियो नागपुरी

पहला पुरस्कार :  ऐ हवा
दूसरा पुरस्कार : मोर सुंदर छोटानागपुर

म्यूजिक वीडियो हिंदी

पहला पुरस्कार : आया न वो मेरा साजन
दूसरा पुरस्कार : पतंग

विज्ञापन

पहला पुरस्कार : बुलेट
दूसरा पुरस्कार : कॉफी कमर्शियल

ट्राइबल फिल्म

पहला पुरस्कार : एपिल तारस (संताली भाषा)
दूसरा पुरस्कार : अंबिरकु एन आंद्रए (तमिल भाषा)

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK