लड़कियों की शादी कच्ची उम्र में कभी भी नहीं करनी चाहिए : रीना कुमारी

झारखंड
Spread the love

  • जिला स्तरीय साथिया सम्मेलन का आयोजन

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) अंतर्गत जिला स्तरीय साथिया सम्मेलन का आयोजन स्वास्थ्य विभाग ने नगर भवन में शुक्रवार को आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में बालिका स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों को नाट्य मंचन के जरिये प्रस्तुत किया गया। अपील की गई कि किशोरियां व बालिकाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। अपने अधिकारों को जानें।

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि लड़कियों की शादी कच्ची उम्र में कभी भी नहीं करनी चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से क्षति पहुंचती है। आज प्रत्येक प्रखंड में साथिया सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें सभी माताओं व बहनों को सम्मेलन में पहुंचना चाहिए, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।

अपर समाहर्ता ने बाल विवाह के प्रति सभी उपस्थित महिलाओं को सचेत किया। कहा कि बाल विवाह अपराध है। साथिया सम्मेलन में आप अपनी समस्याएं रखें। उसका निवारण पाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी प्रखण्डों से आयीं सहिया उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK