Gas Cylinder Rate : होली से पहले बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत, जानें झारखंड के दाम

झारखंड
Spread the love

Gas Cylinder Rate : रांची। होली से पहले पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने झटका दिया है। गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। इसमें 6.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। नई कीमत 1 मार्च, 2025 से लागू हो गई।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। फरवरी, 2025 में सिलेंडर के लिए 1958.00 रुपये चुकाने होते थे। मार्च, 2025 में इसके लिए 1964.50 रुपये देने होंगे।

घरेलू में बदलाव नहीं

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 9 मार्च, 2024 से लागू कर दी गई थी। फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को 1 मार्च, 2025 से भी घरेलू सिलेंडर के लिए यही राशि चुकानी होगी।

5 केजी के दाम

कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत मार्च, 2024 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। इसकी कीमत 9 मार्च, 2024 से 321.50 रुपये हो गई थी। मार्च में भी ग्राहकों को इसके लिए 321.50 रुपये देने होंगे।

10 केजी की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की 1 मार्च, 2024 में कीमत 693.00 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। 9 मार्च, 2024 से कीमत 622.50 रुपये कर दी गई थी। मार्च में भी यही कीमत चुकानी होगी।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *