गढ़वा में दिनदहाड़े फायरिंग, योगेंद्र प्रसाद को लगी गोली

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा-चिनिया-बरवाडी मार्ग पर तहले गांव के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना में सिगसिगा खुर्द गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद को गोली लगी है। उन्हें गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, योगेंद्र अपने घर से चिनिया जा रहे थे। तभी तहले घाटी में अज्ञात अपराधियों ने पीछा कर उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी पीठ में गोली लगी।

घायल योगेंद्र प्रसाद ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ काम करने और पंचायत विकास योजनाओं को लेकर पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह और धनंजय यादव मुख्तार अंसारी से उनका विवाद चल रहा था। आज बरवाडीह में जेएमएम की एक बैठक भी थी, जिसमें उनके खिलाफ साजिश रचने की आशंका है।

योगेंद्र ने बताया कि हमलावर बाइक पर सवार थे। पीछे से नजदीक आते ही उन पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बरवाडीह की ओर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही गढ़वा थाना प्रभारी ब्रिज कुमार दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। योगेंद्र का बयान दर्ज किया। योगेंद्र के भाई ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय से ही उनके विरोधी साजिश कर रहे थे। हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK