झारखंड विधानसभा के सदस्यों के लिए हुआ प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा सभागार में विधानसभा के सदस्यों के लिए प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 1 मार्च को किया गया। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा भवन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। यहां किसी धर्म, जाति या व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सदन में भले हम पक्ष या विपक्ष के लोग व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग विचार रखते हो, परंतु इस लोकतांत्रिक व्यवस्था से एक ऐसी मार्ग प्रशस्त होती है जहां सभी को सदन में स्वागत के भाव से आमंत्रित किया जाता है। सभी सदस्य जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन के समक्ष रखते हैं। लोकतंत्र के इस मंदिर की गरिमा और भव्यता किसी धर्म से अछूता नहीं है। यहां सभी धर्म समुदाय के हक अधिकार की आवाज गूंजती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जो भी इस सदन में आते हैं वे सीखते भी हैं, जन आकांक्षाओं को पटल पर रखते भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सदन की कार्यवाही में सभी सदस्यों को साथ लेकर चलते हुए इस राज्य को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। सभी सदस्य राज्य के विकास के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।

इस कार्यक्रम में राज्‍यसभा के उपसभापति हरिवंश, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो,  संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित मंत्री, विधायक, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव मानिक लाल हेंब्रम, पी.आर.एस चक्षु राय समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK