जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के साथ की मतदाता सूची की समीक्षा

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसका उद्देश्य मतदाता सूची की समीक्षा करना और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करना था।

बैठक में उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता संख्या, मतदान केंद्रों की स्थिति, वोटर कार्ड वितरण, मतदान केंद्रों के स्थानांतरण, नए मतदाताओं के लिए पात्रता तिथि, फॉर्म 6, 7 और 8 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों से इन मामलों पर सुझाव भी आमंत्रित किए। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों को फॉर्म 6, 7 और 8 के अलावा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने नए मतदाताओं के लिए वर्ष में चार पात्रता तिथियां निर्धारित की हैं। यह 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने और ब्लॉक लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने निर्वाचित अधिकारियों को मतदाता सूची से नाम हटाने में सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुल 10,82,837 मतदाता हैं, जिनमें 5,56,606 महिला मतदाता, 5,26,201 पुरुष मतदाता और 30 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1284 मतदान केंद्र हैं।

बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला तहत विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रवि विश्वकर्मा, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम, झामुमो से विश्वनाथ बाड़ा, राजद से मो.अलताब उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK