इस सप्ताह ‘कॉफ़ी विद एसडीएम’ में दिव्यांगजन होंगे मेहमान

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। एसडीएम संजय कुमार ने अपने नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” में इस सप्ताह दिव्यांगजनों को आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 5 मार्च को 11 से 12 के बीच होगा। क्षेत्र के दिव्यांग जनों के साथ उनके सहयोगी परिजन/अभिभावक भी कार्यक्रम में आ सकते हैं।

कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा दिव्यांगजनों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इस बात की जानकारी ली जाएगी कि उक्त कल्याणकारी योजनाओं का नियमानुसार लाभ/ सहायता लेने से कोई पात्र दिव्यांग छूट तो नहीं रहे हैं। दिव्यांगजनों से सहज वार्तालाप कर यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उनकी कोई परेशानी या शिकायत तो नहीं है। उनकी परेशानी को हल करने की दिशा में उन्हें प्रशासन से क्या अपेक्षाएं हैं।

एसडीओ ने बताया कि कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि दिव्यांग कल्याण एवं उनसे जुड़े सेवाओं व योजनाओं के बारे में आमंत्रित समूह को विस्तार से बताया जा सके। लाभ दिलाया जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *