महिला लाभार्थियों को पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के स्वर्ण जयंती समारोह के एक हिस्से के रूप में सीएमपीडीआई द्वारा आज अपने क्षेत्रीय संस्थान-2, धनबाद में 20 महिला लाभार्थियों को पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। मौके पर क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद के क्षेत्रीय निदेशक संजीव एम सिंह ने सामाजिक निगमित दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत चिकित्सा उपकरण सहायक तकनीशियन के रूप में 4 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त 20 महिला उम्मीदवारों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण-पत्र और 6 महिला उम्मीदवारों को कार्य (जाब) का प्रस्ताव पत्र सुपुर्द किया।

कोल इंडिया के क्षेत्राधीन (कमांड एरिया) महिला के बीच स्वास्थ्य सेवा शिक्षा को बढ़ावा देने और रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए सीएमपीडीआई ने प्रमिथ फाउंडेशन, धनबाद के साथ मिलकर झरिया कोलफील्ड क्षेत्रों की 20 महिलाओं को चिकित्सा उपकरण सहायक तकनीशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया था। सभी महिलाओं को हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 510 घंटे का प्रशिक्षण मिला था।

यह पहल  सीएमपीडीआई के सामाजिक निगमित दायित्व (सीएसआर) प्रयासों का एक हिस्सा है। यह क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK