श्रमिक संगठनों की देशव्‍यापी आम हड़ताल 20 मई को, जानें रूपरेखा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। श्रमिक संगठनों की देशव्‍यापी आम हड़ताल 20 मई, 2025 को होगी। यह निर्णय प्‍यारेलाल भवन में 18 मार्च को हुए राष्‍ट्रीय श्रमिक सम्‍मेलन में लिया गया। इसकी रूपरेखा भी तय की गई है। इसमें बीएमएस शामिल नहीं है।

सम्‍मेलन में महंगाई, बेरोजगारी, मजदूर विरोधी श्रम संशोधन, न्‍यूनतम मजदूरी में संशोधन सहित मुद्दों पर चर्चा हुई। चार नए लेबर कोड को वापस लेने की मांग की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि श्रमिकों का यह राष्ट्रीय सम्मेलन, श्रम संहिताओं को समाप्त करने की अपनी मांग को दोहराते हुए और 17 सूत्री मांगों की पुष्टि करते हुए 20 मई 2025 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लेता है।

नेताओं ने कहा कि आम हड़ताल के बाद की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी, ताकि राष्ट्र को इन राष्ट्र विरोधी नीतियों से बचाने के लिए श्रम संहिताओं और जन विरोधी नीतियों के प्रतिरोध और अवज्ञा की लड़ाई को और तेज किया जा सके।

ये है आंदोलन की रूपरेखा

मार्च 2025 से अप्रैल 2025 के मध्य तक राज्य/जिला/तथा क्षेत्रीय सम्मेलनों का आयोजन होगा।

श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की घोषणा के अगले ही दिन प्रतिरोध और अवज्ञा के रूप में विरोध कार्यवाहियों का आयोजन होगा। इसके बाद 20 मई 2025 को आम हड़ताल के रूप में व्यापक अभियान जारी रखा जाएगा।

अप्रैल/मई 2025 के महीने में स्थानीय स्तर पर गहन अभियान चलाए तथा पदयात्रा/जीप जत्थे/साइकिल जत्थे/मोटरसाइकिल जत्थे आदि के माध्यम से प्रत्येक मेहनतकश जनता तक पहुंचे।

अप्रैल में हड़‌ताल के लिए अभियान को बढ़ावा देने के लिए विकेन्द्रित राष्ट्रव्यापी लामबंदी आयोजित होगा। उस दिन एनसीआर क्षेत्रों से भागीदारी के साथ दिल्ली लामबंदी आयोजित की जाएगी।

3 मई 2025 से पहले संबंधित यूनियनों और महासंघों के माध्यम से संबंधित क्षेत्र/उद्योग में आम हड़ताल नोटिस जारी करेंगे।

सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित आम हड़ताल नोटिस को 3 मई 2025 तक कारखानों में जारी किया जाएगा। भले ही स्थानीय स्तर पर यूनियनें मौजूद नहीं होंगी।

स्थानीय भाषा में आम हड़ताल के लिए संयुक्त हस्ताक्षरित अपील को लाखों की संख्या में बढ़ाएँ और हर कर्मचारी तक पहुंचाया जाएगा।

सभी वर्गों के श्रमिकों और आम लोगों तक पहुंचने के लिए गेट मीटिंग/कार्यस्थल स्तर/आवासीय क्षेत्र की बैठकें की जाएंगी।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK