
रांची। सीएमपीडीआई (मुख्यालय) रांची स्थित पर्यावरण प्रयोगशाला को आईएसओ/आईईसी 17025:2017 के अनुसार वायु, जल, अपशिष्ट जल, ध्वनि और मिट्टी के 170 मापदंडों के लिए नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन (एनएबीएल) द्वारा पुनर्मान्यता प्रदान की गयी। 50 अतिरिक्त मापदंड जोड़े जाने के साथ प्रदान किया गया प्रमाणीकरण आगामी 24 मार्च, 2029 तक वैध/मान्य रहेगा। यह मान्यता परीक्षण के क्षेत्र में रांची के कांके रोड के गोंदवाना प्लेस स्थित प्रयोगशालाओं की क्षमता के लिए सामान्य आवश्यकताओं का अनुपालन करती है।
सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी ने इस उपलब्धि के लिए संस्थान के पर्यावरण विभाग की सराहना की।
एनएबीएल मान्यता सीएमपीडीआई की पर्यावरण प्रयोगशाला के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह प्रयोगशाला की क्षमता और विश्वसनीयता के अंतर्राष्ट्रीय मानकों के पालन को रेखांकित करता है। वायु, जल, अपशिष्ट जल, ध्वनि और मिट्टी जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय कारकों के परीक्षण में प्रयोगशाला की विश्सनीयता को बढ़ाता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK