पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत के उत्तर ध्रुव अभियान को सीसीएल का समर्थन

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही और विश्व रिकॉर्डधारक सत्यरूप सिद्धांत अप्रैल, 2025 में उत्तर ध्रुव अभियान पर जाएंगे। इस अभियान के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह ने उन्हें अभियान के लिए ध्वजा सौंपी। उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र  एवं सीसी एंड पीआर विभाग के अध्यक्ष आलोक कुमार भी उपस्थित थे। श्री सिंह ने सत्यरूप सिद्धांत को उनके अब तक के अद्भुत उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उनके अभियान की सफलता की कामना की।

श्री सिद्धांत ने सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी और सबसे ऊंचे ज्वालामुखियों को फतह करने वाले दुनिया के सबसे युवा पर्वतारोही होने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने माउंट गुप्त पर्वत पर चढ़ाई करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति होने के साथ-साथ माउंट ब्रह्मा पर चढ़ने वाली पहली भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। इसके अलावा, वे कई अन्य शिखरों पर चढ़ने वाले बिरले भारतीय हैं।

उत्तर ध्रुव अभियान पिछले छह वर्षों से भू-राजनीतिक परिस्थितियों, कोविड, युद्ध और जलवायु परिवर्तन के कारण स्थगित होता रहा है। इस वर्ष, यह अभियान 8 अप्रैल, 2025 से रूस से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले, उन्होंने दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग अभियान भी पूरा किया था। अब वे उत्तर ध्रुव के अंतिम छोर तक स्कीइंग करने की तैयारी में हैं, ताकि देश का नाम रौशन कर सके। युवाओं में एक प्रेरेणादायक संदेश दे सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *