- वाहन चालकों का बड़े पैमाने पर चालान किया गया
रांची। जिला प्रशासन ने रांची शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान चार वाहन जब्त किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का बड़े पैमाने पर चालान किया गया।
गोंदा, जगरनाथपुर, कोतवाली (चुटीया), लालपुर, खेलगाँव, पंड़रा एवं डेली मार्केट, डोरंडा थाना क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया गया। ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान में कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों को जब्त करते हुए अभियोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारी को प्रतिवेदन भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में 299 वाहन चालकों की जांच की गई। इसमें 4 लोग ड्रंक एंड ड्राइव में पॉजिटिव पाए गए, जिस पर उनपर चालान किया गया।
ट्रैफिक डीएसपी-1 प्रमोद केसरी एवं 2 शिव प्रकाश एवं जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। साथ ही इसमें विभिन्न थाना प्रभारी भी शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK