आशीष कुमार वर्मा
चक्रधरपुर। झारखंड सरकार की मंईंया सम्मान योजना को लेकर राजनीतिक गलियारों में गरमागरम बहस छिड़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने इस योजना को पूरी तरह से विफल करार देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। हालांकि तीन महीने बीत जाने के बाद भी लगभग 18 लाख महिलाओं को यह राशि नहीं मिली है।
श्रीमती गिलुवा ने कहा कि महिलाएं पैसा पाने के लिए प्रखंड कार्यालयों और बैंकों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पहले कार्यकाल में युवाओं को धोखा दिया था। अब महिलाओं को धोखा दे रहे हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं इस धोखे का जवाब आने वाले चुनाव में जरूर देंगी। झामुमो और कांग्रेस को वोट नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, एक बार चढ़ती है।”
इस योजना के तहत, 18-50 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की राशि दी जानी है। इस योजना से राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह योजना विवादों में घिर गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK