रांची। सीएम आवास से कुछ दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने जिला परिषद के पूर्व सदस्य और भाजपा नेता अनिल टाइगर की 26 मार्च को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में कांके चौक के निकट घटी। घटनास्थल सीएम आवास से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले युवक को मनातू रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक हमले की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है। मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कांके चौक को जाम कर दिया। अनिल टाइगर कांके इलाके के ही रहने वाले थे। कांके महावीर मंडल का दो दिन पहले ही अनिल टाइगर को अध्यक्ष बनाया गया था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल टाइगर किसी काम के सिलसिले में कांके चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनको गोली मार दी। गोली लगने के बाद अनिल टाइगर जमीन पर गिर पड़े।
हत्या के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को रांची बंद का एलान किया है। जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने नामकुम के सोनू मुंडा और अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में झारखंड बंद बुलाया है। पार्टी के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए झारखंड बंद बुलाया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK