बीआईटी मेसरा का वार्षिक सामाजिक सांस्कृतिक उत्सव बिटोत्‍सव 20 मार्च से

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा द्वारा आयोजित बिटोत्सव ’25 पूर्वी भारत का सबसे बड़ा वार्षिक सामाजिक सांस्कृतिक उत्सव है। यह इस वर्ष 20 मार्च से 23 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस सांस्कृतिक उत्सव में हर साल देश भर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से 15000 से अधिक छात्र भाग लेते हैं। इस आयोजन में कई सांस्कृतिक और तकनीकी कार्यक्रम होते है शाम को शानदार प्रोनाइट का आयोजन होता है जिसमें प्रतिष्ठित कलाकार प्रस्तुति देते हैं।

इस वर्ष का थीम 7 मार्च, 2025 को जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष का थीम “माटी: एसेंस ऑफ सॉयल” था। इससे पहले बीटोत्सव के पिछले संस्करणों में मोहित चौहान, सुनिधि चौहान, पापोन, मोनाली ठाकुर जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से इसकी शोभा बढ़ाई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK