रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेला के दूसरे दिन 26 मार्च को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। स्टॉल में सुबह से ही काफी रौनक थी। सारी स्टॉलधारी खुश नजर आ रही थी। हाथ से बने हुए सामानों की लोगों ने खूब तारीफ की। हाथ के बने केक, पेस्टी, चॉकलेट पॉप्स बच्चों और महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। लड्डू गोपाल की पोशाक एवं गहनें भी महिलाओं को भा रहे हैं।
शाम को गणगौर के उपलक्ष्य में बहू बेटियों का सिंधारा किया गया। इसमें सृजन शाखा की बहू बेटियों ने गणगौर के उपलक्ष्य में नृत्य नाटिका किया। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंधारा अर्पित किया। बसंत के मौसम का आनंद लिया। इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत किया। पुराने रीति रिवाज को जीवित रखा। इस अवसर पर कई खेल का आयोजन हुआ। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा सरावगी अपनी टीम के साथ उपस्थित थीं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, अनुसूया नेवटिया, रीना सुरेखा, गीता डालमिया, बीना मोदी, मंजू केडिया, प्रीति बंका, मंजू गाड़ोदिया, प्रीती पोद्दार, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सरिता मोदी, सुनीता सरावगी, सीमा टाटिया, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया, प्रीति फोगला, शोभा हेतमसरिया, करुणा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, कमला विजयवर्गीय, ललिता नारसरिया सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK