CCL : अर्पिता महिला मंडल ने आयोजित की राज्य व्यंजन प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

रांची। महिला दिवस के अवसर पर अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में राज्य व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीसीएल के 15 क्षेत्रों ने भाग लिया। अपनी-अपनी पारंपरिक और प्रामाणिक व्यंजन प्रस्तुत किए। व्यंजनों को प्रस्तुति, स्वाद और रचनात्मकता के आधार पर आंका गया। सभी व्यंजन हाथों-हाथ बिक गए।

इससे प्राप्त धनराशि सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए प्रयोग की जाएगी। इसके अतिरिक्त, स्वरोजगार कर रहीं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टॉल्स भी लगाए गए। इन स्टॉल्स में हस्तशिल्प वस्तुएं, घर का बना खाना और अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यह दिन संस्कृति, सामुदायिक भावना और सशक्तिकरण से भरपूर रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *